Exclusive News (DID NEWS): कोरोना संकट के बाद अब बर्ड फ्लू का संकट भी बड़ा होता जा रहा है। देश के लगभग 8 राज्यों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है।
दिल्ली में आठ सैंपल में बर्ड फ्लू पाए गए हैं। दिल्ली की प्रसिद्ध संजय झील और हस्तसाल पार्क में कई बच्चों को मृत पाया गया था। बर्ड फ्लू के कारण मुर्गे-मुर्गियों के दाम करीब-करीब आधे हो गए है। इनकी ज्यादातर खपत अब कम आमदनी वाले वर्ग में ही रह गई है।