Exclusive News (DID NEWS): समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ षड्यंत्र कर रही है। यादव ने ट्विटर पर गणतंत्र दिवस महाघोषणा पत्र भी जारी किया। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है, आज हमारे देश में संविधान, गणतंत्र-लोकतंत्र, आजादी, सब खतरे में है।
सपा अध्यक्ष ने सोमवार को ट्वीट किया, गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड रोकने के लिए ट्रैक्टरों को पंपों पर डीजल नहीं दिए जाने के निर्देश की खबर मिली है। भाजपा, किसान के खिलाफ निम्न कोटि का षड्यंत्र कर रही है।