
पर्यटकों को लुभा रहा बिहार का ये परफेक्ट डेस्टिनेशन
बिहार और झारखण्ड (DiD News): बिहार में पर्यटन का नाम आते ही नालंदा जिले का राजगीर हर किसी की जुबां पर आ जाता है। पहाड़ियों के बीच प्रकृति की गोद में बसा यह अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। यहां आने वाले पर्यटकों को विश्व का दूसरा और देश का पहला स्काई ग्लास ब्रिज से लैस नेचर सफारी व उत्तर भारत के पहले वाइल्ड लाइफ जू सफारी के अलावा घोड़ा कटोरा, पहाड़ी झील, वैभारगिरी पर्वत, पांडू पोखर, वेणु वन व आठ सीटर केबिन रोपवे राेमांचित करता है।
इसके अलावा यहां नालंदा विश्वविद्यालय का नया भवन भी लगभग बनकर तैयार है। स्पोर्ट्स एकेडमी, फिल्म सिटी व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी निर्माणाधीन हैं। इनके तैयार हो जाने के बाद राजगीर और खास हो जाएगा।
स्काई ग्लास ब्रिज का सैर पर्यटकों की पहली पसंद
राजगीर में विश्व के दूसरे व देश के पहले स्काई ग्लास वाक ब्रिज से लैस नेचर सफारी...