Exclusive News (DID NEWS): असम के तामुलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि असम के लोग हिंसा के खिलाफ हैं, वे विकास, शांति, एकता और स्थिरता चाहते हैं। उन्होंने कहा कि असम में आप लोगों ने एक बार फिर NDA की सरकार बनाना तय कर लिया है।
असम की पहचान का बार-बार अपमान करने वाले लोग, असम के लोगों को बर्दाश्त नहीं। असम को दशकों तक हिंसा और अस्थिरता देने वाले, अब असम के लोगों को एक पल भी स्वीकार नहीं हैं। असम के लोग विकास के साथ हैं।