साल 2021 की शुरुआत हो चुकी है। नए साल में व्रत-त्योहारों के साथ चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भी लगेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। भारत में यह ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई पड़ेगा। इसके अलावा साल के पहले ग्रहण को अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक, ग्रीनलैंड, रूस और कनाडा में पूर्ण रूप से दिखाई पड़ेगा।
कहा जा रहा है कि ग्रहण पूर्वोत्तर में अरुणाचल के कुछ भागों और जम्मू-कश्मीर के कुछ भागों में समाप्त होने से पहले कुछ समय के लिए दिखाई पड़ेगा। हालांकि देश के अन्य में इसे नहीं देखा जा सकेगा।. मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान भोजन या पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।
कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति की पाचन क्षमता कमजोर होती है। जिसके कारण व्यक्ति के बीमार होने की ज्यादा संभावना रहती है। कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उस काम में असफलता मिलती है।